Yash  (KGF Actor) Biography in Hindi:  जाने यश ( KGF Actor ) के बारे में रोचक बातें

दोस्तों, यश  (Yash) एक अच्छे अभिनेता के साथ साथ एक अच्छे गायक भी हैं। ये कन्नड़ फिल्मों के जाने माने अभिनेता है। इनके जन्म का नाम नवीन कुमार गौड़ा है किंतु इन्होंने अपना नाम बदल कर यश कर लिया था।

इनको कन्नड़ की एक फिल्म मिस्टर और मिसेज रामचारी में रामचारी की भूमिका के लिए जाना जाता है। इनकी 2018 में आई KGF-1 से इन्होंने पूरे भारत का दिल जीत लिया, इन्होंने एक शानदार कलाकार का परिचय देते हुए इस फिल्म को हिट बना दिया जिससे अब इनको हर कोई जानता है।

2022 में इनकी फ़िल्म KGF – 2 आई थी जिसको 2020 में ही लॉन्च किया जाने वाला था किन्तु कोरोना की वजह से ऐसा नही हो पाया और जब यह फिल्म 2022 में आई तब फिर से इन्होने सारे देश का दिल जीत लिया। आज के समय में इनके बहुत सारे Fans है, और बहुत से लोगो को इनके बारे में जानना है तो आइए हम आपको Yash Biography in Hindi की इस पोस्ट में यश के बारे में आपको पूरी जानकारी देते है।

Yash का जन्म

इनका जन्म 8 जनवरी 1986 में हुआ था, इनका असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। इनका जन्म कर्नाटक के हसन के एक गांव भुवनेश्वर में हुआ था।

यश का परिवार

इनके परिवार में कुल चार सदस्य है, इनके पिता जी का नाम अरुण कुमार जे है ये एक ड्राइवर है और इनकी माता का नाम पुष्पा है जो की एक ग्रहणी है। इनकी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम नंदनी है।

आप यह जान कर हैरान हो जाएंगे की भले ही यश एक सुपरस्टार बन चुके है फिर भी इनके पिता आज भी ड्राइवर का काम करते है उनका मानना यह है की मेरे इस काम से ही मेरा बेटा इतना कामयाब बना है तो मैं अब इस काम को नही छोड़ सकता।

यश की शिक्षा

इन्होंने अपनी शुरुवाती पढ़ाई महाराजा हाई स्कूल से प्राप्त की और इन्होंने अपने बचपन के दिनो को पदवरहल्ली, मैसूर में बिताया है। इन्होंने अपनी पढ़ाई को पूरी करने के बाद एक प्रसिद्ध नाटककार बी.वी. कारंथ द्वारा गठित बेनाका नाटक मंडली में काम किया।

Also Read: Avneet Kaur Biography: जाने इनके बारे में रोचक जानकारी

यश का वैवाहिक जीवन

इनकी पत्नी का नाम राधिका पंडित है जिनसे इनकी मुलाकात नंदा गोकुला में हुई थी इसके बाद यह एक अच्छे दोस्त बन गए और फिर दोनो एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। जिसकी वजह से इन्होंने अगस्त 2016 में सफ़ाई कर ली और फिर दिसंबर 2016 में शादी कर ली।

इनके दो बच्चे है जिनमे एक लड़का और एक लड़की है। इनकी बड़ी बेटी का नाम आयर है, और इनके लड़के का नाम आयुष है।

यश का करियर

इन्होंने अपने करियर की शुरुवात tv serial से की थी, इनकी मुलाकात संयोग से राधिका पंडित से नंदा गोकुल में हुई थी। इन्होंने अपना पहला टीवी शो, जो की अशोक कश्यप द्वारा निर्देशित था जिसका नाम नंदा गोकुल था। इसके बाद इन्होंने कई सारे tv show में काम किया।

नंदा गोकुला (ईटीवी कन्नड़ पर प्रसारित)
2004
उत्तरायण    (उदय टीवी पर प्रसारित)
2004
मालेबिल्लू  (ईटीवी कन्नड़ पर प्रसारित)
2006
प्रीति इलादा मेले (ईटीवी कन्नड़ पर प्रसारित)2006
शिवा (डीडी चंदन पर प्रसारित2007

इन्होने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है जिसमे इनका अभिनय देखने लायक है।

  • इनकी पहली फिल्म जंबाड़ा हुदुगी है जिसका निर्देशन प्रिया हसन ने किया था, इस फिल्म में इनका second Lead roll था। यह फिल्म इनकी लिए अच्छी साबित नही हुई और यह फिल्म फ्लॉप हो गई।
  • 2008 में इनकी अगली फिल्म मोगिना मनसु आई जिसका निर्देशन शशांक द्वारा किया गया, इसमें इनका Lead roll था, और यह फिल्म इनकी पहली super hit film बनी। आपको बता दे की ये फिल्म थिएटर में लगातार 100 दिनो तक लगी रही थी।
  • 2008 में ही इनकी अगली फिल्म rocky आई जिसमे इनका lead roll था, किंतु यह फिल्म असफल रही।
  • 2009 में इनकी फिल्म आई जिनका नाम कल्लारा संथे और गोकुला था, इन फिल्मों को भी कुछ खास सफलता नहीं मिली।
  • 2010 में आई इनकी फिल्म मोदाला साला जो की एक सफल फिल्म रही और यह एक हिट फिल्म हुई।
  • 2011 में इनकी कई फिल्में आई जो की नाटक, राजधानी, किरातका शामिल है ये सभी फिल्मे एक सफल फिल्म रही।
  • 2012 में इनकी फिल्म आई जिनका नाम राजामौली, जानू, ड्रामा, लकी है, ये सभी फिल्मे भी एक सफल फिल्मों में शामिल हुई।
  • 2013 में इनकी फिल्म गुगली आई यह फिल्म भी एक सफल फिल्म रही।
  • 2014 में मिस्टर और मिसेज रामचारी आई जिसने भी लोगो का दिल जीत लिया।
  • 2018 में इनकी फिल्म KGF-1 आई जो की एक सुपर हिट फिल्म रही और फिर इनको जनता का बहुत प्यार मिला और पूरे भारत ने इनकी कलाकारी की सराहना की। यह film इतनी सफल हुई की यह कन्नड़ फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और फिर ids film ने 250 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म को अन्य भाषाओं में भी लॉन्च किया गया।
  • 2022 में इनकी फिल्म KGF-2 आई, ये फिल्म भी जानता का प्यार लूटने में सफल रही। वैसे तो यह फिल्म 2020 में लॉन्च होने वाली थी किंतु कोरोना की वजह से इस फिल्म को 2022 में लॉन्च किया गया।

Also Read: Anushka Sharma Biography: जाने अनुष्का शर्मा ke बारे में कुछ रोचक बाते

Yash की कुछ खास फिल्मे

Movie Name Year
जंबाडाहुडुगी       2007
मोगीना मनसु। 2008
रॉकी2008
कल्लारा सान्थे 2009
गोकुल।2009
मोडलसला।2010
राजधानी2011
किरतका।  2011
लकी 2012
जानु। 2012
ड्रामा। 2012
गुगली2013
राजा हुली 2013
गजकेसरी 2014
मिस्टर एंड मिसेस रामाचारी2014
मास्टरपीस2015
सांथू स्ट्रेट फॉरवर्ड2016
केजीएफ़ चैप्टर 12018
केजीएफ चैप्टर 22022
Yash Movie List

Yash की संपत्ति

Yash को KGF-2 में कुल 15 करोड़ का शुल्क दिया गया किंतु इनके एक शानदार अभिनय के लिए इनकी अगली फिल्म KGF-2 के लिए इनको दो गुना शुल्क दिया गया।

अगर हम इनकी कुल संपत्ति की बात करें तो इनकी कुल संपत्ति 60 करोड़ की है।

Yash का घर

दोस्तों, इन्होंने अपने घर को शिफ्ट किया जिसमे इन्होंने एक शानदार घर बनवाया जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ की है। इस कीमत से आप समझ सकते है की इनका घर कितना आलीसान है।

Also Read: Neeraj Chopra Biography, जाने इनके बारे में कुछ रोचक बाते

FAQs

यश Yash की पहली फिल्म कौन सी है ?

इनकी पहली फिल्म जंबाड़ा हुदुगी जो की 2007 में आई थी, जिसका निर्देशन प्रिया हसन ने किया था, इस फिल्म में इनका second Lead roll था।

यश Yash की फिल्म रॉकी कब रिलीज हुई ?

2008 में यह फिल्म रिलीज हुई थी।

यश Yash के पिता क्या करते है?

इनके पिता जी बीएमटीसी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में ड्राइवर है।

यश Yash की शादी कब हुई थी ?

9 दिसंबर 2016

Yash ka पूरा नाम क्या है ?

नवीन कुमार गौड़ा।

Leave a Comment